ब्रह्माकुमारीज ने बांधी शांति संकल्प की राखी
मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- मोरना। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय स्वीट साइलेंस धाम की ओर से रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया, जिसमें शांति संकल्प की राखी बांधी गई तथा ईश्वरीय सौगात का वितरण किया। सेवा,सहायता, साधना, सस्कार को समर्पित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर शिव बाबा की स्तुति कर किया। बी.के प्रवेश दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन पर शांति स्थापना का संकल्प लें। जहां शांति होगी वहीं परम आनंद होगा। शिवबाबा का ध्यान कर परम् साधना करें। महामंडलेश्वर स्वामी सन्दीप महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व को शांति का संदेश देती है। स्वामी विश्वानंद महाराज, साध्वी पूजा,वृन्दा साध्वी,अनुराधा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। यह भी पढ़ें- Banka News: बौंसी में ब्रह्माकुमारी संस्था का भव्य रक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.