रुद्रपुर, जून 17 -- रुद्रपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए केंद्र का बुधवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ब्रह्माकुमारीज परिवार की ओर से उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया गया।

आध्यात्मिकता का महत्व भूमि पूजन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ठुकराल ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज जैसी आध्यात्मिक संस्थाएं समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में आध्यात्मिकता व्यक्ति को मानसिक शांति, आत्मविश्वास और जीवन जीने की सही दिशा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि नए केंद्र की स्थापना से रुद्रपुर और आसपास के लोगों को राजयोग, आध्यात...