ब्रह्मांड घाट से गूंजा ब्रज को स्वच्छ बनाने का संकल्प
मथुरा, जून 23 -- मथुरा, सोमवार को तहसील महावन के गोकुल स्थित विश्व प्रसिद्ध, ऐतिहासिक एवं पौराणिक ब्रह्मांड घाट से व्यापक स्वच्छता अभियान का शुभारंभ हुआ। हम सबने यह ठाना है-ब्रज को स्वच्छ बनाना है अभियान के तहत जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, हार्टफुलनेस संस्था, नगर पंचायत और छात्र-छात्राओं के साथ स्वयं श्रमदान / सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान घाट परिसर, सीढ़ियों, आवागमन मार्गों, यमुना के किनारे तथा आस-पास के क्षेत्र में फैली गंदगी को साफ किया गया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने स्वयं कूड़ा एवं मिट्टी को हटाया। जिलाधिकारी ने एक-एक कर प्लास्टिक को एकत्रित करते हुए यमुना जी के घाटों को प्लास्टिक मुक्त किया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.