धनबाद, फरवरी 28 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद में आयोजित साइंस फेस्ट 2026 में भौतिक विज्ञानी प्रो. अशोक सेन ने कहा कि हमारा ब्रह्मांड केवल तीन आयामों तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि इसमें अतिरिक्त स्थानिक आयाम भी हो सकते हैं। इनमें से छह आयाम संकुचित (कॉम्पैक्टिफाइड) और प्रत्यक्ष अवलोकन से छिपे हुए हो सकते हैं। उन्होंने यह प्रश्न उठाया कि क्या इन संकुचित आयामों को अंतरिक्ष के कुछ क्षेत्रों में विस्तारित किया जा सकता है। उन्होंने स्पेस-टाइम, क्वांटम ग्रैविटी, एंट्रॉपी, ब्लैक होल तथा उच्च-आयामी भौतिकी की समझ में इन संभावनाओं के महत्व पर भी प्रकाश डाला। अशोक सेन ने हाउ टू क्रिएट ए हायर डाइमेंशनल स्पेस-टाइम विषय पर अपनी बात रखी। व्याख्यान के बाद आयोजित संवाद सत्र में प्रो. सेन ने क्वांटम ग्रैविटी, स्ट्रिंग ड्यूलिटी जैसे विषयों से लेकर सैद्धांतिक भौतिकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.