कानपुर, जुलाई 14 -- कानपुर। ब्रह्मांड की उत्पत्ति, गुरुत्वाकर्षण, चुंबकत्व और पृथ्वी के बाहर जीवन की संभावनाओं जैसे महत्वपूर्ण सवालों के जवाब को तलाशने के लिए आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में दुनिया की सबसे बड़ी रेडियो वेधशाला स्क्वायर किलोमीटर एरे की स्थापना की जा रही है। इसी के तहत स्क्वायर किलोमीटर एरे इंडिया ट्रेनिंग स्कूल (एसकेएआईटीएस-2) की ओर से आईआईटी कानपुर में विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें सभी प्रतिभागियों को रेडियो खगोल विज्ञान, खगोलीय उपकरण तकनीक, वैज्ञानिक कंप्यूटिंग और उन्नत डेटा विश्लेषण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। आईआईटी में विशेषज्ञों की नई पीढ़ी तैयार करने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ संस्थान के उप निदेशक प्रो. बृजभूषण, एसकेए इंडिया कंसोर्टियम के अध्यक्ष प्रो. पंकज जैन, प्र...