मथुरा, फरवरी 26 -- श्री राधाजी के धाम बरसाना में आकाश में उड़ते सतरंगी गुलाल और पिचकारियों से बरसते रंगों ने पूरे कस्बे को रंगमय बना दिया। ब्रह्मांचल पर्वत से लेकर गलियों और मंदिर प्रांगण तक रंगों का ऐसा अद्भुत संसार सजा कि श्रद्धालु भक्ति और उत्साह में सराबोर दिखाई दिए। फाल्गुन मास की उमंग के बीच सुबह होते ही होली का उल्लास तेज होने लगा। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया, रंगों की बौछार भी तेज होती गई। कस्बे की गलियों में खड़े स्थानीय लोग परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं पर गुलाल और रंग की वर्षा करते रहे। ढोल-नगाड़ों और होरी गीतों की स्वर लहरियों के बीच पूरा वातावरण ब्रजरस से ओतप्रोत हो उठा। विश्व प्रसिद्ध रंगीली होली की छटा देखने के लिए मथुरा सहित देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही बरसाना पहुंचने लगे। श्रद्धालु "राधे-राधे" और "होरी खेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.