पूर्णिया, दिसम्बर 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रंगभूमि मैदान में आयोजित 108 कुण्डीय चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ के अवसर पर मंगलवार के प्रातः रामबाग ब्रह्मस्थान काली मंदिर परिसर से रामबाग गायत्री परिवार की बहनों द्वारा भव्य और विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकली कलश यात्रा रंगभूमि मैदान यज्ञ स्थल पहुंची। कलश शोभायात्रा को सफल बनाने में गायत्री पीठ के कृष्णा नन्द चौधरी, रामबाग गायत्री परिवार की बबीता कुमारी, गायत्री रानी, शोभा चौधरी, शांति, नीता, सुभद्रा , सीमा, बरखा, निशा, पिंकी, अमित रीता सहित कई अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...