ब्रह्मसत में तैर रही गंदगी, परेशान कर रही गदाखंड से निकल रही बदबू
गया, सितम्बर 30 -- गयाधाम की महत्वपूर्ण पिंडवेदियों में ब्रह्मसत भी है। त्रिपाक्षिक के अलावा यहां तीन, पांच और सात दिनी गयाश्राद्ध करने वालों की भीड़ है। बुधवार को यहां त्रिपाक्षिक श्राद्ध का विधान होने से पिंडदानियों की भारी भीड़ रही। लेकिन, जितनी महत्ता इस ब्रह्मसत की उस हिसाब से यहां तैयारी नहीं की गई है। बुधवार की सुबह नौ बजे ब्रह्म सरोवर में गंदगी तैरती नजर आई। खासकर मुख्य द्वार से प्रवेश (पूर्वी साइड) में सरोवर के पानी के गंदगी के साथ चप्पल भी नजर थी। इसके अलावा तालाब परिसर की दो-तीन सीढ़ियां पानी में डूबी है। इन सीढ़ियों पर काई की मोटी परत जमी है। स्थिति है कि संभल कर ना चला जाए तो पैर फिसलने का खतरा बना है। इसी गंदगी के बीच पिंडदानी सरोवर में तर्पण कर रहे हैं। हालांकि सफाईकर्मी पानी पर तैरती गंदगी की सफाई में जुटे रहें, लेकिन काई की न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.