हरिद्वार, मार्च 19 -- भूपतवाला स्थित ओम मुरारी आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी निजानंद की 52वीं पुण्यतिथि पर संत सम्मेलन हुआ। गुरु कृपा संत सेवा समिति के इस सम्मेलन में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि स्वामी निजानंद महान संत थे, जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा और धर्म के लिए समर्पित किया। स्वामी हरि चेतनानंद, स्वामी राम विशाल दास ने कहा कि गुरु के सम्मान से किसी प्रकार की बाधा नहीं आती। संत जगजीत सिंह शास्त्री और स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि सनातन का नया वर्ष शुरू हो गया है। ऐसे में पहले दिन गुरु को याद करना बहुत अच्छा है। अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दो दिनी सम्मेलन में अखंड रामायण पाठ, भजन कीर्तन, हवन और संत प्रवचन हुए। इस अवसर पर महंत श्यामदास, महंत आशुतोष, महंत विवेकानंद, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.