गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूज्य गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ की गुरुवार को 107 वीं जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। गोरखपुर नगर निगम के नवीन भवन के समक्ष स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त अजय जैन ने मार्ल्यापण कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान नगर निगम के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों एवं पार्षदों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।महंत अवेद्यनाथ का जीवन महंत अवेद्यनाथ का जन्म 28 मई 1921 (राष्ट्र संत मंहत अवेद्यनाथ स्मृति ग्रंथ नाम से लिखी पुस्तक में उनका जन्मदिन 18 मई 1919 भी बताया गया है।) को गढ़वाल (उत्तरांचल) जिले के कांडी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम राय सिंह विष्ट था। अपने पिता के वे इकलौते पुत्र थे। उनके बचपन का नाम कृपाल सिंह विष्ट थ...