हमीरपुर, दिसम्बर 17 -- कुरारा, संवाददाता। विकासक्षेत्र के झलोखर गांव में ब्रह्मलीन बाबा राजाराम महाराज की पुण्य स्मृति में महा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ रामलीला का आयोजन डॉ.सर्वेश द्विवेदी के द्वारा किया गया। जिसमें धनुष भंग लीला का मंचन हुआ। रामलीला मंचन में प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। रामलीला मंचन में पिपरौंदा गांव निवासी सुरेश बाबू त्रिपाठी ने लक्ष्मण का अभिनय किया। दस बजे से रामलीला का मंचन कार्यक्रम शुरू होकर देर रात तक चलता रहा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र के एक सैकड़ा रामलीला कलाकारों ने प्रतिभाग किया। सभी को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ.सर्वेश द्विवेदी ने बताया कि धनुष भंग के बाद परशुराम-लक्ष्मण स...