हजारीबाग, मार्च 29 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग में 27 मार्च की रात रामनवमी जुलूस के दौरान ब्रह्मर्षि समाज के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी प्रणय कुमार उर्फ राजू थोथा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मुकेश सिंह बाजार से घर लौट रहे थे, तभी दीपूगढ़ा गोलंबर के पास रामनवमी कार्यक्रम में शामिल प्रणय कुमार उर्फ राजू थोथा ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले का कारण पुरानी रंजिश और आपसी विवाद रहा है। घायल मुकेश सिंह का इलाज आरोग्यम अस्पताल में कर घर भेज दिया गया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर उसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजू थोथा का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.