जमशेदपुर, मार्च 23 -- ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति को भंग कर दिया गया है। मंच की केंद्रीय समिति की राजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में रविवार को ब्रह्मर्षि भवन कदमा में संपन्न बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। समिति का विघटन चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के उद्देश्य से किया गया है। इसके बाद राजकिशोर सिंह ने नई केंद्रीय समिति के गठन की रूपरेखा प्रस्तुत की। नई कमेटी में अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के तीन प्रमुख पद निर्धारित किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। इसके तहत इकाइयों के अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और संस्थापक सदस्य मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 26 मार्च, नाम वापसी 27 मार्च और मतदान 29 मार्च को निर्धारित किया गया है। चुनाव संपन्न होने के बाद परिणाम की घोषणा, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.