जमशेदपुर, अप्रैल 16 -- जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर का सामूहिक उपनयन संस्कार 19 अप्रैल से सिदगोड़ा अमल संघ मैदान में शुरू होने जा रहा है। 19 को मड़वा और मटकोर जबकि 20 को यज्ञोपवीत होगा। इस बार अभी तक 41 अभिभावकों ने अपने बच्चे के उपनयन के लिए निबंधन कराया है, जो बढ़कर 45 पहुंचने की संभावना है। यह जानकारी मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने गुरुवार को तुलसी भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि 19 के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व सांसद रवीन्द्र राय जबकि 20 को सांसद कालीचरण सिंह और चुन्ना सिंह, पूर्व डीआईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह सहित समाज के कई गणमान्य लोग आएंगे। इस आयोजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसमें चार से पांच हजार लोगों के जुटने की संभावना है। आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.