रांची, अप्रैल 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। स्वामी सहजानंद सरस्वती ब्रह्मर्षि विकास परिषद की वार्षिक आम सभा रविवार को दिन के साढ़े दस बजे से हरमू रोड में होगी। परिषद के संगठन मंत्री रामकुमार चौधरी ने बताया कि बैठक में संगठन की ओर से मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे कार्य को लेकर चर्चा होगी। इस क्रम में आपसी एकजुटता और संस्था के आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी। इसके अलावा कई अन्य मसलों पर संगठन से संबद्ध सदस्यों के बीच बातचीत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...