वाराणसी, जून 30 -- वाराणसी। ब्रह्मर्षि बलदेव विद्या मंदिर में सोमवार को नवनिर्मित और शिक्षा कक्षों वाले विद्यालय भवन का लोकार्पण हुआ। रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर और इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर की ओर से 600 वर्गफुट के बने भवन में विभिन्न दानदाताओं की मदद से कक्षों और सीढ़ी का निर्माण कराया गया है। क्लब अध्यक्ष संदीप प्रहलादका ने विद्यालय भवन निर्माण में सहयोग प्रदान करने वाले सभी दानदाताओं एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल, दिनेश गर्ग, उत्तम अग्रवाल, सुनील बंसल, अनिल जाजोदिया, देव प्रमोद अग्रवाल, प्रवीण जैन, नवल किशोर कथूरिया, राजेश अग्रवाल, राजेश जैन, डॉ. बद्री विशाल श्रीवास्तव, प्रकाश गुप्ता, धारणी गुप्ता, डॉ. कशिका श्रीवास्तव, ज्योति जैन, अनिता साह, डॉ. दिव्या अग्रवाल, रजनी साह,...