मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माधोपुर सुस्ता स्थित एक स्कूल परिसर में रविवार को ब्रह्मर्षि परिषद व प्रगतिशील सीनियर सिटीजंस के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह मनाया गया। अतिथि के रूप में विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, विधायक बेबी कुमारी, मेयर निर्मला देवी, हरिमोहन चौधरी, धर्मेंद्र शुक्ला और श्याम सुन्दर भीमसेरिया थे। परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व डीएम विशुनदेव प्रसाद सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया। मंच संचालन ब्रह्मर्षि परिषद के प्रदेश संयोजक सह प्रगतिशील सीनियर सिटीजंस के सह-सचिव हरेराम मिश्रा ने किया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मौके पर महासचिव विमल किशोर उप्पल एवं आयोजन समिति के अन्य सदस्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.