ब्रह्मर्षि धर्मशाला में लगेगा निःशुल्क मेडिकल कैंप, शहर के विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे मौजूद
रामगढ़, मई 31 -- रामगढ़,निज प्रतिनिधि अशेश्वर सिंह ब्रह्मर्षि धर्मशाला में रविवार को ब्रह्मर्षि परिषद रामगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 2 जून को ब्रह्मर्षि धर्मशाला परिसर में एक निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह मेडिकल कैंप ब्लॉक मोड़ के पास स्थित तिरुपति हॉस्पिटल के संचालक पंकज कुमार सिंह के सौजन्य से आयोजित किया जाएगा। कैंप में शहर के जाने-माने और अनुभवी डॉक्टरों की उपस्थिति रहेगी, जो लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। साथ ही, मरीजों को निःशुल्क जांच के साथ आवश्यक दवाइयों का भी वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय पांडे की ओर से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सुपौल : रोटरी क्लब के निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.