ब्रह्मराष्ट्र एकम् का मॉरीशस में अधिवेशन सम्पन्न
वाराणसी, जून 21 -- वाराणसी। ब्रह्मराष्ट्र एकम् विश्व महासंघ की ओर से मॉरीशस में आयोजित अधिवेशन शनिवार को पूर्ण हुआ। अधिवेशन में सनातन संस्कृति, संस्कारों, सामाजिक जागरूकता एवं मानव कल्याण के संदेश को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल की गई। समापन सत्र को गौतम खट्टर, निधि रामनेओराह, विनय भट्ट, कल्याणी जुग्गू आदि ने संबोधित किया। अधिवेशन में चंद्रज्योति बूबून, डॉ.लालबिहारी, पं.सतीशचंद्र मिश्र, पं.रवींद्रनाथ मिश्र, कल्लू महाराज, नवनीत पांडेय, कुंतक मिश्रा, कुशाग्र मिश्र आदि की उपस्थित रही। संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखूल ने भी मुलाकात की। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय नवकुंज महायज्ञ एवं हरे राम महाकीर्तन का समापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.