मथुरा, जनवरी 24 -- थाना जैंत के अंतर्गत परखम रोड पर अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक बालिका की मौत हो गयी, जबकि 11 महिला-पुरुष घायल हो गये। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। छाता क्षेत्र के गांव पसौली में शुक्रवार को ब्रह्मभोज (पुआ भोज) था। इसमें शामिल होने के लिये सुरीर क्षेत्र के गांव इरौली निवासी ट्रैक्टर चालक पप्पू करीब एक दर्जन से अधिक ग्रामीण महिला-पुरुषों को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव पसौली की ओर जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गांव परखम से पसौली की ओर जाने वाले रास्ते में कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गयी। तेज आवाज के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से इसमें बैठी सवारियां दब गईं और चीख पुकार मच गयी। इस दौरान आसपास के लोग व राहगीरों ने मौके पर पहुंच पुलिस और एम्बुलेंस को स...