गोरखपुर, जनवरी 31 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के मोगलहा गांव में शुक्रवार को आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम के दौरान पैसे और गहनों के बंटवारे को लेकर परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। विवाद के दौरान गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मोगलहा उर्फ सलेमपुर निवासी महिमा चौहान पत्नी उपेन्द्र चौहान ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार सुबह करीब 8:50 बजे दादी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम के दौरान पैसे व गहनों के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान पट्टीदार निहाल चौहान और उनके साथ विशाल चौहान ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। गुलरिहा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.