अंबेडकर नगर, अप्रैल 19 -- अम्बेडकरनगर। नवागत पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने तीन उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। फेरबदल में कोतवाली भीटी में कार्यरत रहे उपनिरीक्षक ब्रम्हप्रकाश श्रीवास्तव को चौकी प्रभारी शहजादपुर, एसपी के पीआरओ द्वितीय रहे उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्र को थाना कोतवाली अकबरपुर एवं शहजादपुर चौकी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार पाल को एसपी का पीआरओ द्वितीय बनाया गया। सम्बंधित उपनिरीक्षकों को अविलम्ब आदेश का पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- शहजादपुर चौकी प्रभारी और कोखराज के एसएसआई लाइन हाजिर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.