ब्रह्मपुर में 288 में से 282 मतदाताओं ने विधान परिषद चुनाव में किया अपने मताधिकार का प्रयोग
बक्सर, मई 12 -- ब्रह्मपुर। भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के तहत विधान परिषद चुनाव को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान केंद्र पर तीखी धूप एवं भीषण गर्मी के बीच सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर व्यापक व्यवस्था की गई थी। केंद्र के बाहर पुलिस बल व दंडाधिकारी तैनात रहे, जबकि मतदान केंद्र के भीतर भी हर गतिविधि पर नजर रखी गई। आधिकारिक सूत्र के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में कुल 288 मतदाता थे, जिनमें से 282 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह भी पढ़ें- भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार की सीट के उपचुनाव में 97.96% मतदान वहीं छह मतदाता मतदान प्रक्रिया में अनुपस्थित रहे। इस प्रकार मतदान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.