बक्सर, जून 13 -- ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की स्थानीय इकाई द्वारा शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों, पर्यावरण प्रेमियों व स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न प्रकार के छायादार व फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के पेड़ उपक्रम सह प्रमुख नित्यानंद ओझा ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं, बल्कि जीवन की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग व जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे को देखते हुए वृक्षारोपण आज हमारी अनिवार्य जिम्मेदारी बन गया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि साहित्यकार समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं और उनके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचेगा। कार्यक्रम ...