बक्सर, जून 12 -- ब्रह्मपुर। पूर्व प्रमुख तथा बराढ़ी गांव निवासी अयोध्या सिंह यादव की माता राजमूनि देवी का शुक्रवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वह एक धर्म परायण महिला की तथा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उनके निधन की सूचना मिलने पर कई राजनीति व सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए पूर्व प्रमुख अयोध्या सिंह के घर जाकर उन्हें सांत्वना दी। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बक्सर स्मशान घाट पर गंगा नदी के किनारे किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...