बक्सर, मई 22 -- रघुनाथपुर। प्रचंड गर्मी एवं तल्ख धूप से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। वहीं बीते एक सप्ताह से बिजली की ट्रीप जारी है। संबंधित अधिकारी से बात करने पर अत्यधिक लोड बता रहे हैं। बार-बार बिजली कटौती और ट्रीप होने के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप से बाहर नहीं निकलने के लिए ब्रह्मपुर अंचल कार्यालय द्वारा मोबाइल के माध्यम से एडवाइजरी जारी किया गया है। निर्देश में कहा गया है कि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है। इसलिए सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशान तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण दोपहर ब्रह्मपुर बाजार की मुख्य सड़कें सुनसान रह रही है। यह भी पढ़ें- नौतपा से पहले ही तवे सा तपने...