बक्सर, जुलाई 19 -- पेज-तीन के लिए ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। स्थानीय थाना ने बक्सर-पटना फोरलेन एनएच-922 पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को एक ही रजिस्ट्रेशन और चेसिस नंबर वाले दो ट्रकों को जब्त किया है। इस मामले ने पुलिस के साथ-साथ परिवहन विभाग को भी चौंका दिया है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: वाहन जांच में चोरी की बाइक संग दो गिरफ्तारजांच की प्रक्रिया दोनों ट्रकों में से एक पर सीमेंट लदा हुआ था, जबकि दूसरा ट्रक खाली था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक ट्रक गोपालगंज जिले का बताया जा रहा है, जबकि दूसरे ट्रक की वास्तविक पहचान और उसके स्वामित्व का अब तक पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों में से एक ट्रक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संचालित किया जा रहा था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह किसी बड़े वाहन चोरी अथवा...