ब्रह्मपुर के दुकानदार के खाते से 49 हजार रुपये उड़ाए
बक्सर, जुलाई 24 -- पेज तीन के लिए ---- ब्रह्मपुर/ रघुनाथपुर, निज संवाददाता। नगर पंचायत स्थित शिव मंदिर परिसर में एक सिंदूर दुकानदार साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने इनाम का झांसा देकर उनके बैंक खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी के अनुसार दुकानदार उधो उपाध्याय के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को संबंधित संस्था का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनके खाते में 4,000 रुपये का इनाम भेजा जाना है। इसके लिए उसने पहले बैंक खाते का बैलेंस चेक करने और कुछ आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने को कहा। बातचीत के दौरान ठग ने उन्हें अपने झांसे में लेकर बैंक खाते से संबंधित जानकारी प्राप्त कर ली। कुछ ही देर बाद उनके खाते से लगभग 49 हजार रुपये की निकासी हो गई। जब तक पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तब तक उनका बैंक खाता लगभग खाली हो चुका था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.