गोरखपुर, मई 23 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी के निर्देश पर मनरेगा लोकपाल नवीन कुमार शुक्रवार को ब्रह्मपुर ब्लॉक के इटौवा गांव में मनरेगा में कराए गए पांच वर्षों के कार्यों की जांच करने पहुंचे। कार्यों को लेकर गांव के ही शिकायतकर्ता मुकेश विश्वकर्मा ने डीएम को ऑनलाइन शिकायत पत्र दिया गया। इसके बाद डीएम के आदेश पर मनरेगा लोकपाल स्थलीय जांच करने पहुंचे। शुक्रवार को घंटों इंतजार के बाद शिकायतकर्ता पहुंचा। पर्याप्त अभिलेख शिकायतकर्ता के पास मौजूद नहीं था। शिकायतकर्ता ने शिकायत किया था कि फर्जी मनरेगा का भुगतान किया गया है और साइट पर कोई फोटो अपलोड नहीं है। जबकि अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता को बताया गया कि किसी भी कार्य प्रारंभ से लेकर पूर्ण तक तीन बार फोटो साइट पर अपलोड किया जाता है। यह भी पढ़ें- सेवतापुर पंचायत में अनियमि...