ब्रह्मपुर की बेटी का सीबीआई न्यायिक सेवा में चयन
बक्सर, अगस्त 27 -- युवा के लिए --- बीएचयू से लॉ की डिग्री लेकर व्यवहार न्यायालय में करती थी प्रैक्टिस बक्सर। ब्रह्मपुर प्रखंड के निमेज गांव निवासी कमलाक्षी कुमारी का चयन सीबीआई की न्यायिक सेवा में हुआ है। परीक्षा में कमलाक्षी ने 11 वीं रैंक हासिल की है। वह वर्तमान में व्यवहार न्यायालय में प्रैक्टिस कर रही थी। परिणाम घोषित होते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। कमलाक्षी के पिता राम सुजान पांडेय न्यायिक पदाधिकारी हैं और वर्तमान में कटिहार जिले में कार्यरत है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से हुई। 12 वीं की परीक्षा महिला कॉलेज, भभुआ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा हासिल की। कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद कमलाक्षी ने व्यवहार न्यायालय में प्रैक्टिस शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.