मेरठ, मई 20 -- भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। कहीं तार जल गए तो कहीं ट्रांसफार्मर फुंक गए। कई स्थानों पर लीड़ फुंकने से लोगों ने घंटों बिजली संकट झेला। ब्रह्मपुरी इलाके में फुंका ट्रांसफार्मर बदलने के बाद करीब 36 घंटे बाद, गंगानगर के एच ब्लॉक में करीब 26 घंटे बाद लोगों को बिजली मिली। बिजली गुल होने से रातभर लोग सो नहीं पाए। कई स्थानों पर लोगों ने मोहल्लों से लेकर बिजलीघरों तक हंगामा किया। बुधवार को भी शहर के कई इलाकों में फाल्ट एवं मरम्मत कार्यों के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ईव्ज चौराहा, बच्चा पार्क समेत कई इलाकों में बिजली की खूब ट्रिपिंग हुई। ब्रह्मपुरी इलाके में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण लोगों को बिजली-पानी संकट का सामना करना पड़ा। मंगलवार रात लोगों ने हंगामा भी कर दिया था। आधी रात में दूसरा ट्रांसफार्म...