हरिद्वार, मई 1 -- हरिद्वार, संवाददाता। ज्वालापुर के हमपुरी वार्ड में शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति ठप रहने से करीब दस हजार की आबादी को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ा। सुबह लगभग 9 बजे तक पानी की सप्लाई सामान्य रही, लेकिन इसके बाद अचानक जलापूर्ति बंद हो गई, जिससे पूरे दिन लोग पानी के लिए परेशान होते रहे। घरों में रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए और पीने के पानी तक की किल्लत हो गई। स्थिति को और गंभीर बनाते हुए गुरुवार को भी क्षेत्र में दूषित पानी की शिकायतें सामने आई थीं। स्थानीय पार्षद सोहित सेठी के अनुसार, शुक्रवार को निवासी गौरव अरोड़ा के घर गंदा पानी पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। उन्होंने बताया कि विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। क्षेत्र की वंदना, मधु, सुनीता, रोहिणी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.