हरिद्वार, जून 29 -- ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दूषित और दुर्गंधयुक्त पेयजल की आपूर्ति से स्थानीय लोग पिछले चार दिनों से भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुरी में दूषित पेयजल से लोग परेशान, चार दिन से बदबूदार पानी की सप्लाईस्थानीय समस्या क्षेत्रवासियों का कहना है कि नलों से आ रहे पानी में तेज दुर्गंध है, जिससे वह पीने योग्य नहीं रह गया है। लोगों को मजबूरी में पीने के लिए बाहर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी रंजन और कैलाश जोशी ने बताया कि उनके घरों में कई दिनों से लगातार दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। पानी से बदबू आने के कारण उसका उपयोग पीने के साथ-साथ घरेलू कार्यों में भी नहीं किया जा पा रहा है।स्वास्थ्य पर खतरा उन्होंने कहा कि इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है और बच्चों व बुजुर्गों को विश...