मेरठ, अप्रैल 5 -- थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित अमर श्री कॉम्प्लेक्स में चोरों के हौसले बुलंद नजर आए। यहां हैशटैग कपड़ों के शोरूम के नीचे खड़ी साइकिल को चोर चोरी कर ले गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना देर रात की बताई जा रही है, जब कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़ी साइकिल को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में उठाकर ले जाता दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी पहले आसपास का मुआयना करता है और फिर मौका पाकर साइकिल लेकर फरार हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखने से प्रतीत होता है कि आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में इलाके में आया था। घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित पक्ष ने थाना ब्रह्मपुरी में लिखित शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.