ब्रह्मपुरा से लापता मजदूर को पुणे में बंधक बना कराया जा रहा था काम
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से वर्ष 2020 में संदिग्ध स्थिति में लापता पश्चिम बंगाल के मजदूर सुजीत दास के पुणे से मिलने के बाद मंगलवार को मुजफ्फरपुर न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया। उसे पश्चिम बंगाल पुलिस ने पुणे से बीते साल नवंबर माह में बरामद किया था।एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि सुजीत ने कोर्ट से पूर्व पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसे महाराष्ट्र के पुणे में बंधक बनाकर रखा गया था। पुणे में तैमूर मुंशी नाम के व्यक्ति ने उसे बंधक बनाया था। उससे वहां कॉन्ट्रैक्ट लेबर के तौर पर काम कराया जा रहा था, लेकिन मजदूरी के पैसे नहीं दिए जाते थे। बंधक बनाने वाले उससे मारपीट और बदसलूकी भी करते थे।एसडीपीओ ने बताया कि सुजीत पश्चिम बंगाल के दक्षिणी दिनाजपुर जिले के हिली बैकुंठपुर का रहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.