मधुबनी, अप्रैल 13 -- मदन कुमार झा बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया चतरा गांव निवासी अजित पासवान ने बलिया गांव के राजा झा एवं राजा शर्मा पर मारपीट कर हाथ तोड़ देने, जाति सूचक शब्द के साथ गाली- गलौज करने, गला से सोने का चेन, चश्मा व बाइक की चाभी ले लेने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित राजा झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि वे एक कार्यक्रम को लेकर गांगुली पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष को आमंत्रण कार्ड देने रविवार को उनके घर जा रहे थे। जहां बलिया गांव के निकट घेर कर दोनों ने नशे की अवस्था में उनके साथ मारपीट की गई। घायल अवस्था में वे अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.