मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। ब्रह्मपुरा में दंपती हत्याकांड में बरामद दोनों कंकाल की वैज्ञानिक रूप से पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराने की सीजेएम कोर्ट ने अनुमति दे दी है। बताया जा रहा है कि यह कंकाल मनोज भगत व उनकी पत्नी मीनू देवी का है। दोनों 20 मई की सुबह से अपने घर से गायब थे। पुलिस ने 24 अगस्त को मनोज भगत के भाई अविनाश कुमार उर्फ अनुज कुमार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने इस हत्याकांड का खुलासा किया था। उसकी निशानदेही पर ही बोचहां थाना के कर्णपुर उत्तरी गांव के पास से पुलिस ने दोनों के कंकाल को बरामद किया था।कंकाल होने के कारण उसकी वैज्ञानिक तरीके से पहचान कराने के लिए डीएनए टेस्ट कराना आवश्यक माना जा रहा था। मनोज व मीनू की पुत्री शेपाली के डीएनए से मैच कराया जाएगा। इसके लिए शवों के अवशेषों व शेफाली के रक्त के नमूने क...