ब्रह्मपुत्र हाउस के विद्यार्थियों ने पाया प्रथम स्थान
पीलीभीत, मई 12 -- पीलीभीत। स्प्रिंगडेल कॉलेज में अंतर सदनीय कोलाज प्रदर्शन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रथम श्रेणी में ब्रह्मपुत्र हाउस की श्रेया राजपूत, वैभवी, विदित्त गंगवार, हमीजा ने कला एवं विरासत विषय पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यमुना हाउस की इरम सुल्ताना, रिद्धि प्रजापति व खुशी वर्मा ने अंतरिक्ष अन्वेषण विषय पर द्वितीय स्थान और गोदावरी हाउस की सिद्धि लाल, मुस्कान, मयंक व आयशा ने डिजिटल इंडिया, स्मार्ट नेशन विषय पर तृतीय स्थान हासिल किया। द्वितीय श्रेणी में ब्रह्मपुत्र हाउस एवं गोदावरी हाउस ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, यमुना हाउस ने द्वित्तीय स्थान, गंगा हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक विशाल सक्सेना और अंजू शर्मा रही। प्रधानाचार्य प्रिया आनंद और उपप्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार यादव ने विद्यार्थियों को सराहा।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.