मुंगेर, मार्च 30 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई में रविवार को ब्रह्मपुत्र मेल से 119 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर निवासी सागर कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ के यार्ड पोस्ट इंस्पेक्टर राजीव नयन और आरपीएफ सीआईबी इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार सुधा को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुत्र मेल के जरिए शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है।सूचना के आधार पर टीम ने प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी ट्रेन में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसके पास काले और नीले रंग के दो बैग मिले। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 119 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में गिरफ्तार युवक सागर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.