मुंगेर, मई 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल अंतर्गत पंजिपारा-सूरजा कमल रेलखंड में स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली चालू करने को लेकर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य शुरू किया जा रहा है। इस कार्य के कारण 13 मई से 17 मई 2026 तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिए जाने के कारण कई ट्रेनों को रद्द, पुनर्निर्धारित तथा नियंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। इससे लंबी दूरी और लोकल यात्रियों की परेशानी बढ़ने की संभावना है। यह जानकारी पूर्व रेलवे कोलकाता के डिप्टी जीएम (जी) सह सीपीआरओ शिबराम माझि ने दी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा और अत्याधुनिक सिग्नलिंग व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन समय म...