बागपत, मार्च 1 -- श्री गांधी धाम समिति के तत्वाधान में बरनावा के महाभारत कालीन ऐतिहासिक लाक्षागृह टीले पर स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल में चल रहे 8 दिवसीय 67 वें विश्व कल्याणार्थ ब्रह्मपारायण चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण व स्वाहाकार के उदघोष के साथ समापन हो गया। प्रधानाचार्य आचार्य अरविंद कुमार शास्त्री, आचार्य गुरुवचन शास्त्री के ब्रह्मत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ संपन्न हुआ। आचार्य अरविंद कुमार शास्त्री ने कहा कि सृष्टि की रक्षा और विश्व कल्याण के लिये यज्ञ करना अत्यंत आवश्यक हैं। यज्ञ में आचार्य दवेंद्र शास्त्री, आचार्य सौदान शास्त्री, आचार्य विजय कुमार भाई, अध्यक्ष यशोधर्मा सोलंकी, मंत्री राजपाल त्यागी, ठाकुर वीर सिंह, राहुल त्यागी, सुबोध धामा, बाल कृष्ण त्यागी, अशोक चौहान सहित बड़ी...