कानपुर, फरवरी 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ब्रह्मनगर, रामबाग एरिया में पहले ही डॉट नाला धंसने से दो स्थानों पर काम चल रहा है। इस वजह से ईदगाह रोड पर ट्रैफिक बंद है। यह काम अभी चल ही रहा है कि अब एक बार फिर से ब्रह्मनगर और 80 फीट रोड पर स्थित पेट्रोल पंप चौराहे के पास सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया है। जहां सड़क धंसी है उसके पास से ही पेयजल लाइन गई है, जो पिछले कई दिनों से लीकेज है। नगर निगम के जिम्मेदारों ने बैरिकेडिंग करा दी है। मंगलवार से वहां पर खुदाई का काम शुरू होगा। नगर निगम के अफसरों ने बताया कि वाटर लाइन के बराबर से डॉट नाला भी जा रहा है। करीब एक किलोमीटर के दायरे में लगातार सड़क धंस रही है। सड़कों के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। संतनगर गुमटी से होते हुए 80 फीट रोड, रामबाग होते हुए ईदगाह से बजरिया और फिर सीसामऊ नाले के रू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.