लखनऊ, अप्रैल 9 -- लखनऊ, संवाददाता कानपुर छावनी के माल रोड स्थित ब्रह्मनंद कॉलेज के खिलाफ लखनऊ मध्य के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पत्र लिखकर कथित वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने मुख्य सचिव, गृह एवं सतर्कता विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। पत्र में विधायक ने बताया कि उन्हें सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट तौफीक अहमद सिद्दीकी ने मामले की जानकारी दी।आरोप है कि संस्थान में फीस घोटाले और अन्य अनियमितताओं को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि बिना ठोस जांच के शिकायतों का निस्तारण किया जाना पारदर्शिता और जवाबदेही के विपरीत है। विधायक ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चि...