इटावा औरैया, मई 8 -- ऊसराहार, संवाददाता। चौपला-वैवाह मार्ग पर गुरुवार को लकड़ी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने ब्रह्मदेव स्थान से टकराने के बाद पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर लकड़ियां फैल जाने से मार्ग पर जाम लग गया और आवागमन प्रभावित हो गया। गनीमत रही कि ट्रक चालक सुरक्षित बच गया। यह भी पढ़ें- भुरकुंडा नहर के समीप मक्का लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायलहादसे का विवरण लकड़ी से भरा ट्रक वैवाह की ओर से चौपला की तरफ जा रहा था। गुरुवार दोपहर जब ट्रक जगमोहनपुरा गांव के पास पहुंचा, तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने ब्रह्मदेव स्थान से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक सड़क पर पलट गया और उसमें भरी लकड़ियां चारों ओर बिखर गईं। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.