औरैया, अप्रैल 3 -- कंचौसी, संवाददाता। जमौली गांव स्थित बाबा ब्रह्मदेव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। वर्षों से आस्था का केंद्र रहे इस मंदिर में ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले में दूर-दराज से भक्त पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मन्नत बाबा ब्रह्मदेव अवश्य पूरी करते हैं। इसी आस्था के चलते कई दिनों पहले से ही श्रद्धालु झंडा और प्रसाद चढ़ाने पहुंच रहे हैं, जबकि मुख्य मेला पूर्णिमा के दिन से शुरू होता है। मंगलपुर माइनर के पास कंचौसी-औरैया मुख्य मार्ग पर लगने वाले इस मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें और पांडाल सजाए गए हैं। मेले में झूले, खेल-तमाशा, मौत का कुआं, बिसातखाने, रेडीमेड कपड़े, मिठाई और मिट्टी के बर्तनों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिले के...