ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में वाटर कूलर स्थापित
रुद्रपुर, जून 5 -- खटीमा। स्वास्तिक अस्पताल एवं राणा प्रताप इंटर कॉलेज के संस्थापक स्व़ घनश्याम दास अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को स्वास्तिक अस्पताल ने ब्रह्मदेव मंदिर, लोहिया पुल परिसर में श्रद्धांजलि स्वरूप एक वाटर कूलर स्थापित कराया। वाटर कूलर का शुभारंभ घनश्याम दास अग्रवाल के ज्येष्ठ पुत्र राजीव अग्रवाल एवं उनकी पत्नी प्रीति अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने घनश्याम दास अग्रवाल के शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, ग्राम प्रधान मनोज चंद, लक्ष्मण सिंह भाटिया, भुवन जोशी, किशोर जोशी, महेश राणा, गोपाल अग्रवाल, प्रशासक विनोद मलिक, प्रशासक अंजनी विक्रम सिंह एवं गुरपेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.