मैनपुरी, मई 24 -- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कुरावली क्षेत्र के ग्राम गुलालपुर स्थित ब्रह्मदेव एवं शिव मंदिर के पर्यटन विकास की परियोजना का शिलान्यास किया। यहां पर्यटन विभाग 150.03 लाख रुपये से विकास कार्य करवाएगा। शिलान्यास करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं के लिए सरकार ने खजाना खोल रखा है। मैनपुरी के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन संस्कृति के विकास के लिए हर संभव प्रयास होगा। योगी सरकार ने सत्ता में आने के बाद से ही मैनपुरी के इतिहास को सजाने और संवारने का अभियान शुरू कर रखा है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि ब्रह्मदेव और भगवान शिव मंदिर की ऐतिहासिक प्रमाणिकता है। यहां जो भी भक्त आते हैं, उन्हें पर्यटन एवं संस्कृति से जुड़ी सुख-सुविधाएं और जानकारी मिले, इसके लिए दोनों मंदिरों का सौंदर्यीकरण करवाया जा रहा है। इस कार्य क...