फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में वाराणसी जेल में आजीवन सजा काट रहे पूर्व विधायक विजय सिंह के घर पर हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कराया है। इसमें पूर्व विधायक के दोनों बेटों समेत छह लोगों को नामजद किया गया है। नामजद सभी लोग घायल हैं और अलग-अलग जगहों पर इलाज करा रहे हैं।मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के नाला मछरट्टा स्थित आवास पर तेज विस्फोट हुआ था। धमाका इतना जबरदस्त था कि उनके बेसमेंट की छत ढह गई और चार मंजिला इमारत के शीशे टूटकर सड़क तक बिखर गए। विस्फोट से आसपास के मकान तक हिल गए थे। धमाके में पूर्व विधायक के दोनों बेटे अविनाश उर्फ विक्की, अभिषेक उर्फ सिक्की के अलावा नाला मछरट्टा निवासी ईशू चौरसिया, रेलवे स्टेशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.