शामली, मई 14 -- बाबरी। कासमपुर स्थित ब्रह्माज्योति पब्लिक स्कूल का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा, छात्रा गुड्डन द्वारा 96% अंक प्राप्त करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्राओं, अभिभावकों और विद्यालय परिवार में उत्साह देखा गया। परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राओं ईशा ने 93.4%, वंशिका भारद्वाज 93%, चंचल 92.6%, व रोमिया द्वारा 90% अंक पाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्कूल प्रधानाचार्या मिनाक्षी आर्या एवं प्रबंधक सतेंद्र चौधरी ने सभी सफल छात्राओं को तिलक लगाकर माला पहनाई तथा मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम: ...