पिथौरागढ़, दिसम्बर 26 -- संत निरंकारी मिशन की ओर से सदर रामलीला मैदान में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सत्संग सुनने के लिए हल्द्वानी, अल्मोडा, बेरीनाग, लोहाघाट समेत अन्य स्थानों के लोग रामलीला मैदान पहुंचे। शुक्रवार को नगर के सदर रामलीला मैदान में संत निरंकारी मिशन की ओर से सत्संग कार्यक्रम हुआ। दिल्ली से पहुंचे वक्ता नेपाल सिंह ने उपस्थित लोगों को ब्रह्मज्ञान के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि देवभूमि देवों का निवास स्थान हैं पर बिना ज्ञान के हम अधूरे हैं। परमात्मा को पाने के लिए ज्ञान दिया जाता है। ब्रह्मज्ञान से ही मानव जीवन सुंदर रुप लेता है,आत्मा की मुक्ति के लिए ब्रह्मज्ञान की नितांत आवश्यकता है। बताया कि मिशन की ओर से रक्तदान,आपदा कार्यों में सहयोग सहित अन्य कार्य भी किए जाते हैं। इस दौरान पिथौरागढ़ शाखा की संयोजक शांति महर,क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.